फ़ूड लेबल : इ कोडिंग के सच
पैकेट की सामग्री के हेर फेर: MSG(मोनोसोडियम ग्लूटामेट)
जैसा की हम पिछले लेखो में बता चुके है की मोनोसोडियम ग्लूटामेट या अजीनोमोटो ( MSG-,E -621 ) हमारे दिमाग और स्वाद व तंत्रिका तंत्र के लिए कैसे खतरनाक होता है।और किस तरह से ये हमें खास खाद्य पदार्थ के प्रति आकर्षित या कहे की खाने का गुलाम बनाता है। लेकिन इसकी खाद्य में एक सीमा तय होती है। ई-कोड्स को समझने वाले तुरंत ही सामग्री लिस्ट में MSG को पढ़ लेते है। लेकिन सीमित मात्रा की पाबन्दी के चलते ये खाद्य निर्माता चोर रस्ते या कानूनों के लूप हॉल का फायदा उठाते हुवे MSG को छुपाते हुवे और MSG से बने या MSG जैसे तत्वों का उपयोग धड़ल्ले से करते है। इनको कभी ई-कोड में तो कभी इनके वैज्ञानिक नामों से पैकिंग की सामग्री सारणी में दिखाया जाता है। जिनको समझ पाना या इनके ई-कोड को याद रख पाना किसी महामानव के बस की बात है। आम आदमी इतना ध्यान नहीं रख पाता है।
जैसा की MSG की खाद्य सीमा तो तय है ठीक उसी तरह MSG की तरह के अन्य प्रदार्थो की तय सीमा होती है। लेकिन कितने अवयव डाले जाये उसकी कोई सीमा नहीं है। खाद्य उत्पादक इसी का फायदा उठा कर तय सीमा में कई तत्व एक साथ डाल कर अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने और उपभोक्ता को आदी बनाने का काम बेखौफ और धड़ल्ले से किये जा रहे है। जिसका खामियाजा आपको और आपके बच्चो को भुगतना पड़ रहा है।
MSG और उसके अन्य खाद्य अवयव लगातार इस्तमाल करने से विशेष कर छोटे बच्चो में इनके स्वाद को लेकर एक आकर्षण बन जाता है। जो बाद में अभिभावकों की मज़बूरी।
इससे बच्चो में अन्य खाद्य प्रदार्थो में अरुचि ,पेट संबंधी बीमारिया ,दस्त उल्टी। तथा वजन का ना बढ़ाना ,चिड़चिड़ापन व उदासीनता बढ़ जाती है। साथ ही बच्चो को त्वचा संबंधी दाद फुंसिया आदि निकलती रहती है। बच्चो में अन्य खाद्य की अरुचि ही आगे चलकर कई तरह के खाद्य प्रदार्थो की एलर्जी का रूप ले सकती है। इसलिए किसी भी पैकेट पैक खाद्य सामग्री को ध्यान से पढ़े तथा जहाँ पर भी टेस्ट इन्हांसर लिखा हो तो तुरंत इंटरनेट के माध्यम से उक्त प्रदार्थ का नाम या कोड की जानकारी जरूर ले कर अपने फैसले लेवे।आपकी ये छोटी सी अनदेखी आपको या आपके अपनों को गंभीर बीमारियों के तरफ ले जा सकती है।
MSG और MSG जैसे सम्बंधित प्रदार्थो की लिस्ट निम्न है
E -621 , E -622 ,E -623 ,E -624 ,E -625 E -626 ,E -627 ,E -628 ,E -629
E -630 ,E -631 E -632 ,E -633 ,E -634 E -635