ब्लॉग
सब्जी ,फल, फूल व जड़ीबूटी के बीज लगाओ। भुखमरी प्रदूषण व सभी रोग भगाओ।
करनाल के स्वास्थ्य क्रांतिकारी -श्री अजित सिंह
टेरेस,किचन गार्डनिंग वालो के लिए जड़ीबूटी के निशुल्क बीज वितरण।
“सब्जी ,फल, फूल व जड़ीबूटी के बीज लगाओ।
भुखमरी प्रदूषण व सभी रोग भगाओ “यह नारा है। करनाल के श्री अजीत सिंह का।
अजीत सिंह पिछले 10 सालो से जड़ीबूटी व सब्जी की खेती कर रहे है साथ ही किचन गार्डनिंग़ व टेरेस गार्डनिंग के लिए निशुल्क मूल बीज भी उपलब्ध करवा रहे है।
करनाल के स्वास्थ्य के क्रांतिवीर अजित सिंह से फ़ूडमेन ने बात चित की –
अजित सिंह बताते है। आज ऐसी कई जड़ीबूटियां और सब्जियां है जो अब विलुप्त होने के कगार पर है। जिसका मुख्य कारण उन जड़ीबूटियों के प्रति जनमानस का कम होता रुझान है। लोग जानते ही नहीं की इन जड़ीबूटियों का क्या उपयोग है। और न ही किसी भी मीडिया माध्यमों पर इसकी चर्चा तक नहीं होती है। वही कई सब्जियां भी है जो जंगलो में पाई जाती थी लेकिन अब जंगलो के साथ साथ यह जंगली सब्जियां भी विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी है।
अजित सिंह इन्ही जड़ीबूटियों और सब्जियों के बीज को संग्रहित करते है। व इच्छुक व्यक्ति को निशुल्क रूप से कुछ बीज उपलब्ध करवाते है।
अजित सिंह अपने फेसबुक पेज अचूक जड़ी बूटी पर प्राकृतिक जड़ीबूटी और जड़ीबूटियों से इलाज के बारे में बताते है। तथा पेड़ पौधो के रस से कई छोटी बड़ी बीमारियों के इलाज के बारे में बताते है। अजित सिंह अपने वीडियो में अपनी हरयाणवी भाषा में हिंदी में देशी इलाज व जड़ीबूटियों की जानकारी देते है। तथा मूल बीजो को निशुल्क उपलब्ध करवाते है। अजित सिंह से निशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए इन मोबाइल नंबर पर 7082969921 संपर्क किया जा सकता है।
मूल बीज का मतलब वो बीज जिनको किसी भी तरह से हाइब्रिड नहीं किया हो। बिना किसी छेड़छाड़ के प्राकृतिक बीजो को ही मूल बीज कहा जाता है। तथा इनसे तैयार फल व सब्जियों में अधिक गुण व प्राकृतिक स्वाद होता है। जो आजकल की सब्जी मंडियों से कोसो दूर है।
आज हमारा खान पान ही हमारी बीमारियों की मूल वजह है। ऐसे में ऐसे किसान जो जैविक व पारम्परिक खेती करते है। उनको प्रोत्साहित करना व उनके प्रयासो को दुनिया के सामने लाना ही फ़ूडमेन की प्राथमिकताओं में से एक है। अगर आप भी सचेत है। और टेरेस गार्डनिंग या किचन गार्डनिंग करना चाहते है। तो कई तरह के मूल बीज आप अजित सिंह से संपर्क करके प्राप्त कर सकते है।
फ़ूडमेन अपने अभियान के एक चरण स्वास्थ्य क्रांतिकारी के तहत ऐसे और किसानो की जानकारी सार्वजानिक करता रहेगा।
हेमंत कुमार
29 August 2023 at 9:34 am
सराहनीय कदम
AMAR PAL Meghwal
30 August 2023 at 7:41 am
ऑर्गेनिक उत्पाद के लिए देशवासियों को प्रेरित करने के लिए आपका तहदिल से धन्यवाद
AMAR PAL Meghwal
30 August 2023 at 7:44 am
सर जी मुझे भी ऑर्गेनिक बीज उपलब्ध करवाए
Hemant Bhati
30 August 2023 at 2:33 pm
आप आर्टिकल को पूरा पढ़े ,वह मोबाइल नंबर दिए हुवे है। फोन करे और अपना पता बताये आपको बीज मिल जायेंगे
Arvind Mishra
30 August 2023 at 11:39 am
बहुत सुन्दर। इस निःस्वार्थ अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा।