समाचार (देश/विदेश)

नोएडा पुलिस ने पकड़ा सेंकडो किलो नकली बटर

Published

on

अमूल और नामी ब्राण्ड की पैकिंग सामग्री बरामद ,नोएडा पुलिस की सूझबूझ का नतीजा

अगर आपको भी  बाजार में बटर से लथपथ और पनीर से भरपूर खाने का शौक है तो ये खबर आपके लिए ही है। युट्युब और सोशल मिडिया पर फूडीज के ढेरो वीडियो में आप मक्खन और पनीर का इस्तेमाल देख ही रहे होंगे। लेकिन सच्चाई कितनी अलग है और कैसे आपके खाने का शौक आपके जीवन में बीमारियां ला सकता है। 

नोएडा पुलिस ने नकली  बटर व घी बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। साथ ही 65 लाख रु का नकली बटर व घी बनाने का सामान व अमूल बटर व घी के नकली पैकिंग भी बरामद की है। 

थाना फेस 3 की लोकल इंटेलिजेंस व गुप्त सूचना व मुखबिरों के सूत्रों से यह पक्का किया गया की सेक्टर 70 में कुछ लोग नकली घी व मक्खन बना कर बाजार में बेच रहे है। 

पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियो को सूचित करते हुवे संयुक्त कार्यवाही करते हुये सेक्टर 70 में निशानदेही मकान में छापा मारा तथा हाजिर 5 लोगो को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार  मौके से 6 आरोपी फरार होने में कामयाब भी रहे। मकान की तलाशी में मकान को कारखाने की तरह काम में लाया जा रहा था।मकान से करीब 5 क्विंटल नकली घी व सस्ते घी बटर जैसे प्रदार्थ की बरामद की गई है। साथ ही अमूल व अन्य ब्रांडेड कम्पनी के नकली पैकिंग सामग्री बरामद की गई है।फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस को इन लोगो पर शक तब हुवा जब यह लोग बाजार भाव से भी चार गुणा सस्ते दामों पर रेहड़ी लगाने वाले लोगो को घी व बटर बेच रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने इन पर नजर रखनी शुरू करदी। 

Advertisement

नोएडा पुलिस की कार्यवाही काबिले तारीफ है। वही खाद्य विभाग की सुस्ती या लापरवाही या अनदेखी कहे यह नकली बटर का धंधा फलफूल रहा था। 

रविवार  को हुई इस कार्यवाही के बाद नोएडा खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की अगली कार्यवाही क्या होगी या इसी कार्यवाही पर खाद्य सुरक्षा विभाग सिमट जायेगा। बरहाल नोएडा के निवासियों के साथ साथ देश भर में रेहड़ी पर मक्खन की फरमाइश करने वालो के लिए यह सावधान हो जाने का समय है। 

1 Comment

  1. Pingback: आप किस का दूध उपयोग में ला रहे है ?गाय का या भैंस का  - Foodman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version