ब्लॉग

सलाद -स्वस्थ भोजन और जीवन का आधार। 

Published

on

भोजन के साथ सलाद खाने से कई बीमारियां रहती है दूर। 

सलाद भोजन का एक महत्वपूर्ण अंग है। सलाद कई तरह की सब्जियों का मिक्स भी हो सकती है या एक ही सब्जी को सलाद के रूप में खाया जा सकता है। सलाद को ज्यादा मिक्स में खाना फायदेमंद नहीं होता है। आमतौर पर सलाद को भोजन से ठीक पहले या भोजन के दौरान खाया जाता है।

भोजन के दौरान सलाद को निवाले के साथ खाने से आप अपने भोजन की मात्रा को  कम कर सकते है।जिससे की मोटापे और मधुमेह मरीजों के लिए फायदेमंद है। मोटापे से ग्रस्त लोगो को सलाद का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। भोजन के साथ सलाद लेने से  भोजन को चबाने की प्रवृति में भी बढ़ोतरी होती है।यानी की निवाले के साथ सलाद के होने से भोजन ज्यादा चबाना पड़ता है।जो की स्वास्थ्य और पाचन दोनों को दुरुस्त करता है।साथ ही वजन कम करने वाले लोगो के लिए एक बहुत ही आसान तरीका है।इससे भोजन को कम करते हुवे सलाद का सेवन बढ़ाने से भूख को भी तृप्त किया जा सकता है।वो भी बिना भूखे रहे।


आमतौर पर सलाद में कच्चे टमाटर प्याज गाजर मूली खीरा ककड़ी हरी मिर्च का सेवन प्रमुख है।
फ़ूडमेन की सालाह है की एक बार में एक ही तरह की सलाद का उपयोग ज्यादा लाभकारी होता है। तथा सलाद में नमक डालने से बचाना चाहिए। कुछ लोग सलाद को भी हल्का फ्राई करते है। हालाँकि सलाद को कच्चा ही काम में लेना उचित है
सलाद के साथ साथ अदरक के बारीक़ टुकड़े या कदूकस किये अदरक खाने से अपच और गैस की समस्या को कम किया जा सकता है।सलाद में सब्जियों के अलावा फलो का विशेषकर खट्टे फलों का उपयोग न करे। अधिकतर सब्जियां अल्कलाइन होती है। और अधिकतर फल एसिडिक होते है। दोनों का साथ में कच्चे रूप में होना विरुद्ध आहार माना गया है। 

कैंसर पीड़ित रोगियों को भी सलाद खाने की सलाह दी जाती है। हफ्ते में एक दिन सिर्फ सलाद का ही उपयोग कर पाचन तंत्र को आराम दे कर शरीर में बने विषैले तत्वों को कम किया जा सकता है। 
आज के दौर में जीवनशैली बीमारियां नौजवानो को घेरने के लिए तैयार रहती है। लेकिन जीवन और भोजन में अपनाये गए ऐसे छोटे छोटे बदलाव आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकने की क्षमता रखते है। इसलिए सलाद का सेवन जरूर करे। स्वस्थ रहे। खुशहाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version